डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…

तनवीर अली हरिद्वार।

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट,

​हरिद्वार, 17 अक्टूबर: कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर जनपद हरिद्वार में जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।

​सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वाल्मीकि चौक से लेकर मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों पर सीधी कार्रवाई करते हुए मार्ग को मुक्त कराया।

आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का उद्देश्य

​प्रशासनिक टीम द्वारा चलाए गए इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाना है, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु किया जा सके। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए शहर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।

पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट

​अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के बाहर यदि किसी भी प्रकार की फड़, ठेली या दुकान का सामान पाया गया, तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों, फड़ एवं ठेली संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

​निरंतर जारी रहेगा अभियान

​सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों से किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।

You may have missed