उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…

तनवीर अली हरिद्वार।

उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में स्वागत, दरगाह साबिर पाक में चादर की पेश

पिरान कलियर। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के नव-नियुक्त सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी के प्रथम पिरान कलियर आगमन पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

​इसके पश्चात महंत शुभम गिरी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पहुंचे। वहां उन्होंने आस्ताने पर चादर व फूल पेश कर देश व प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

​इस अवसर पर महंत शुभम गिरी ने कहा कि दरगाह साबिर पाक उत्तराखंड का पांचवां प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो कौमी एकता और हिंदू-मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक है। यहां आने वाले हर अकीदतमंद की दुआ और प्रार्थना पूरी होती है।

​कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने दावा किया कि वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। वहीं, राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक व तीर्थ स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

​इस मौके पर शाहरुख मलिक, मुंतजिर, नईम अब्बासी, साहिल मास्टर, रफीक, हाशिम, फरहान, राजू, शयान, अमान व राजू सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed