तनवीर अली हरिद्वार।
उत्तराखंड पुलिस का मोटरसाइकिल दल हरिद्वार पहुंचा: एसपी निशा यादव ने किया भव्य स्वागत
हरिद्वार:–देहरादून से एकता नगर (गुजरात) के लिए रवाना हुआ उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय मोटर साइकिल दल शनिवार सायं पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार पहुंच गया। यह दल आगामी एकता दिवस के अवसर पर प्रस्तावित “राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026” में “Fight Against Drugs” थीम के तहत शिरकत करने जा रहा है।
पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचने पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम लीडर एवं सहायक सेनानायक संजय उप्रेती सहित पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया। अधिकारियों ने सभी पुलिस कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनकी इस साहसिक एवं जागरूकता यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
नशा मुक्ति के संदेश के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक और ओजस्वी कविता पाठ के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
कल आगे बढ़ेगी यात्रा
05 बुलेट मोटरसाइकिलों, 01 बोलेरो और 01 टेंपो ट्रैवलर के साथ यह काफिला हरिद्वार में रात्रि विश्राम के पश्चात रविवार को अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना होगा। कार्यक्रम के अंत में एसपी निशा यादव ने टीम लीडर संजय उप्रेती को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया तथा हरिद्वार पुलिस की ओर से पूरी टीम को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
श्री देव सुमन नगर रामलीला: राव अफाक अली और मनोज धनगर ने की शिरकत, दी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, “सिर्फ नारे लगाने से नहीं, श्री राम के किरदार को अपनाने से बनेंगे सच्चे भक्त” — रामलीला में बोले राव अफाक व मनोज धनगर…
जिला योजना समिति चुनाव: निकाय क्षेत्र के 13 सदस्य निर्वाचित, 7 मतदान से तो 6 बने निर्विरोधन,गर निगम रुड़की क्षेत्र से 5 और हरिद्वार से 5 सदस्य चुने गए,सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दी शांतिपूर्ण मतगणना और परिणामों की जानकारी…
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: भूपतवाला के होटल में मिला एक्सपायर्ड दूध-ब्रेड, 120 किलो बिना लेबल का आटा सीज, नवरात्र व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर चला आकस्मिक चेकिंग अभियान; संचालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई, लग सकता है लाखों तक का जुर्माना…