हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 9 बाइक बरामद, 2 शातिर दबोचे, एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता में किया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 9 बाइक बरामद, 2 शातिर दबोचे, एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता में किया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा,

विशेष संवाददाता, हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत पथरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के सटीक समन्वय से एक शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 9 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

​शाहपुर ठेके से हुई थी बाइक चोरी, जांच में खुला गिरोह

​मामले की जानकारी के अनुसार, बिशनपुर झरड़ा (थाना पथरी) निवासी राजेन्द्र पुत्र भरत सिंह ने 15 सितंबर 2026 को थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK-17J-4011) शाहपुर ठेके के पास से चोरी हो गई है। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 479/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

​एसपी देहात और सीओ लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। सुरागरसी-पतारसी और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की घेराबंदी शुरू की गई।

​रविदास आश्रम के पास घेराबंदी, खंडहर से निकला चोरी के वाहनों का अड्डा

​20 सितंबर 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पथरी पुलिस टीम ने रविदास आश्रम, लक्सर रोड के पास से चोरी की स्प्लेंडर के साथ 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

​उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शंखनाद कॉलोनी, लक्सर रोड के पास स्थित एक सुनसान खंडहर में छिपाकर रखी गई 8 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपियों का तरीका यह था कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइक चोरी कर खंडहर में छिपा देते थे और बाद में ठिकाने लगाने की फिराक में रहते थे।

​बरामद वाहनों में 4 का पुलिस रिकॉर्ड से मिला मिलान

​पुलिस जांच में पता चला है कि बरामद 9 मोटरसाइकिलों में से 3 के संबंध में थाना पथरी और 1 के संबंध में थाना कनखल में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। शेष 5 वाहनों के स्वामियों का पता लगाने के लिए आसपास के थानों और जिलों से संपर्क कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. ​रोबिन पुत्र वरुण सिंह (उम्र 23 वर्ष), निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।
  2. ​आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार (उम्र 19 वर्ष), निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।

​बरामदगी:

  • ​कुल 09 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें (अलग-अलग रंग—काले, सिल्वर व ग्रे)

​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

​थानाध्यक्ष पथरी उ0नि0 रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरुपुर), अ0उ0नि0 मुकेश राणा, कांस्टेबल दीपक चौधरी, हेमन्त, जयपाल चौहान, अनिल पंवार, सोहन राणा, सुरेश, रविन्द्र बिष्ट, नरेश बहुगुणा तथा बालक राम शामिल रहे।

​एसपी ग्रामीण का संदेश: “अपराधी कितना भी शातिर हो, पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता। हरिद्वार पुलिस जिले में लगातार वाहन चोरी विरोधी अभियान चला रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”

You may have missed