श्री देव सुमन नगर रामलीला: राव अफाक अली और मनोज धनगर ने की शिरकत, दी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, “सिर्फ नारे लगाने से नहीं, श्री राम के किरदार को अपनाने से बनेंगे सच्चे भक्त” — रामलीला में बोले राव अफाक व मनोज धनगर…

तनवीर अली हरिद्वार।

​श्री देव सुमन नगर रामलीला: पूर्व जिपं अध्यक्ष राव अफाक अली और कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने किया मंच का उद्घाटन

​“श्री राम इमाम-ए-हिंद हैं, नारे लगाने से नहीं, उनके किरदार को अपनाने से बनेंगे सच्चे भक्त” — राव अफाक व मनोज धनगर

​टिहरी विस्थापित कॉलोनी (सुमन नगर):

​श्री देव सुमन नगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पिछले 20 वर्षों से आयोजित की जा रही भव्य रामलीला के मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली और भावी प्रत्याशी (कांग्रेस BHEL रानीपुर) मनोज धनगर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर रामलीला समिति ने मुख्य अतिथियों सहित गणमान्य लोगों का माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव अफाक अली और मनोज धनगर ने कहा कि “भारत की भूमि वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा पर चलती है, जहाँ पूरे संसार को एक परिवार माना जाता है। श्री राम केवल एक धर्म के नहीं बल्कि ‘इमाम-ए-हिंद’ हैं। उनके अनुयायियों को केवल नारे लगाने के बजाय उनके आदर्शों और किरदार को अपने जीवन में उतारना चाहिए, तभी वे सच्चे राम भक्त कहलाएंगे।” राव अफाक अली ने भावुक होकर कहा कि सुमन नगर के निवासी उनका परिवार हैं और वे पिछले 20 वर्षों से लगातार इस रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बेमिसाल मिसाल है।

​शूर्पणखा नासिका छेदन के प्रसंग का मंचन:

रामलीला के मंच पर शूर्पणखा द्वारा श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को परेशान करने तथा जबरन विवाह का दबाव बनाने के प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया। जब समझाने के बाद भी शूर्पणखा नहीं मानी और माता सीता पर हमला करने लगी, तब लक्ष्मण जी ने उसकी नाक काट दी। इसके बाद चीखती-चिल्लाती शूर्पणखा अपने भाई रावण के दरबार पहुँची और अपमान का बदला लेने के लिए उकसाया, जिसके बाद रावण और उसके भाई रणनीति बनाने लगे।

​समिति ने किया अतिथियों का नागरिक अभिनंदन:

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मस्त राम जोशी, संरक्षक मोहन सिंह रावत, निर्देशक दिनेश लाल और मंच संचालक मनीष रावत सहित महेश कुमार, विकास गोस्वामी, विनय जोशी, दीपक स्वरूप, मदन लाल, नरेश भट्ट, परिवेश पवार, देव सिंह, अजय पवार भंडारी तथा देवेंद्र ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

​कार्यक्रम में पवन पाल, परवीन धनगर, साहिल कुरैशी, चांद कुरैशी और आबिद गुज्जर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may have missed