तनवीर अली हरिद्वार।
बहादराबाद को आयुष चिकित्सा की सौगात: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ‘आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र’ व सर्जरी कक्ष का शुभारंभ
- विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा: क्षेत्रीय जनता को स्थानीय स्तर पर मिलेगी क्षार कर्म और शल्य चिकित्सा जैसी आधुनिक सुविधाएं।
- प्रमुख अतिथि: उत्तराखण्ड सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन; रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता।
बहादराबाद (हरिद्वार)। क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और विशिष्ट आयुर्वेदिक उपचार को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बहादराबाद में ‘आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र’ एवं ‘सर्जरी कक्ष’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक रहे। उन्होंने स्वामी अनंतानंद जी महाराज, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में शिलापट से पर्दा हटाकर उत्कर्ष केंद्र तथा फीता काटकर सर्जरी कक्ष का उद्घाटन किया।
ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचे उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ: मदन कौशिक
उद्घाटन के पश्चात आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और विशिष्ट चिकित्सा सुविधाएं निकटतम स्थान पर उपलब्ध कराना प्राथमिक लक्ष्य है।
स्वास्थ्य जागरूकता और जीवनशैली पर जोर: आदेश चौहान
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाएं केवल शहरों तक सीमित न रहकर दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचनी चाहिए। साथ ही उन्होंने योग, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
गौ-आधारित जीवन और प्राकृतिक कृषि का महत्व
कार्यक्रम में स्वामी अनंतानंद जी महाराज ने गौशाला, आयुर्वेद और विषमुक्त कृषि के अंतर्संबंध पर प्रकाश डालते हुए शुद्ध आहार व प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भास्कर आनंद ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं मुख्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह रावत, डॉ. विशाल प्रभाकर, डॉ. सौरमी सोनकर, डॉ. विकास दुबे, डॉ. ज्योति राणा, डॉ. विजेंद्र कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनेक चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
विदाई समारोह में याद की गईं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की उपलब्धियां, हरिद्वार पुलिस कार्यालय दी गई भावभीनी विदाई, देहरादून के लिए हुए रवाना…
कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, ट्रामाडोल) कैप्सूल,कोडीन) कफ सिरप बरामद…
वाहन चोरों पर सिडकुल पुलिस का बड़ा प्रहार: 9 बाइकें व स्पेयर पार्ट्स बरामद, देवबंद व लक्सर का शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबोचा शातिर…