तनवीर अली हरिद्वार।
कुंभ-मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए सख्त निर्देश: निर्माण कार्यों में गुणवक्ता के बाद सड़कों की दोबारा खुदाई न हो, 15 दिनों में दें निस्तारण रिपोर्ट,
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला नियंत्रण भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को बेहतर आपसी समन्वय, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुंभ मेला क्षेत्र में पेयजल, सीवर, ओएफसी और विद्युत लाइनों से जुड़े काम सड़क निर्माण या ब्लैकटॉपिंग से पहले ही हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क बनने के बाद किसी भी विभाग को खुदाई की अनुमति नहीं मिलेगी। यदि किसी लापरवाही के कारण दोबारा तोड़-फोड़ की स्थिति बनती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के मुख्य बिंदु:
- समन्वय पर जोर: विभिन्न विभागों के काम एक-दूसरे से प्रभावित न हों, इसके लिए आपसी समन्वय से सुनियोजित कार्ययोजना लागू की जाएगी।
- निरीक्षण और रिपोर्ट: थर्ड पार्टी निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का अविलंब निस्तारण कर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपनी होगी।
- लापरवाही पर पेनल्टी: गुणवत्ता में ढिलाई या निर्देशों की अनदेखी पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी और आवश्यकता पड़ने पर भुगतान में कटौती की जाएगी।
- सख्त निगरानी: थर्ड पार्टी एजेंसियों को नियमित स्थल निरीक्षण कर प्रगति, समयसीमा और तकनीकी मानकों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) विपिन कुमार, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट और अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
विदाई समारोह में याद की गईं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की उपलब्धियां, हरिद्वार पुलिस कार्यालय दी गई भावभीनी विदाई, देहरादून के लिए हुए रवाना…
कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, ट्रामाडोल) कैप्सूल,कोडीन) कफ सिरप बरामद…
वाहन चोरों पर सिडकुल पुलिस का बड़ा प्रहार: 9 बाइकें व स्पेयर पार्ट्स बरामद, देवबंद व लक्सर का शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबोचा शातिर…