तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: विदाई समारोह में याद की गईं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की उपलब्धियां, हरिद्वार पुलिस कार्यालय दी गई भावभीनी विदाई, देहरादून के लिए हुए रवाना,
हरिद्वार। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी हालिया तबादला सूची के तहत हरिद्वार के एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का स्थानांतरण देहरादून के अपर पुलिस अधीक्षक नगर (एएसपी सिटी) पद पर होने के बाद पुलिस कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित विदाई कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शेखर चंद सुयाल के लगभग 22 माह के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया। अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, शांति-सुरक्षा व्यवस्था और सफल कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में उनके योगदान की सराहना की। इसके साथ ही एक कुशल वक्ता के रूप में उनकी मंच संचालन की क्षमता और मृदु व्यवहार की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने शेखर चंद सुयाल को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री सुयाल ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ सहयोगियों का आभार जताया।
इस अवसर पर सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, ट्रामाडोल) कैप्सूल,कोडीन) कफ सिरप बरामद…
वाहन चोरों पर सिडकुल पुलिस का बड़ा प्रहार: 9 बाइकें व स्पेयर पार्ट्स बरामद, देवबंद व लक्सर का शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबोचा शातिर…
रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गाय से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी की टीम को मिली बड़ी सफलता…