तनवीर अली हरिद्वार।
बीएचईएल का फिर बजा राष्ट्रीय पटल पर डंका: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार से निदेशक तजिंदर गुप्ता ने ग्रहण किया ‘राजभाषा कीर्ति’ पुरस्कार,
हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कंपनी को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ‘क क्षेत्र’ श्रेणी के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति’ का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब बीएचईएल को देश के इस सर्वोच्च राजभाषा सम्मान से नवाजा गया है।
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में 14 सितंबर 2026 को आयोजित भव्य ‘हिंदी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ के दौरान बीएचईएल के निदेशक (पावर) एवं अतिरिक्त प्रभार (मानव संसाधन) श्री तजिंदर गुप्ता ने माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार के कर-कमलों से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस गरिमामय अवसर पर मंच पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बीएचईएल को इससे पूर्व वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिलना संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता और दैनिक कामकाज में इसके सुदृढ़ प्रयोग को दर्शाता है।

More Stories
विदाई समारोह में याद की गईं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की उपलब्धियां, हरिद्वार पुलिस कार्यालय दी गई भावभीनी विदाई, देहरादून के लिए हुए रवाना…
कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, ट्रामाडोल) कैप्सूल,कोडीन) कफ सिरप बरामद…
वाहन चोरों पर सिडकुल पुलिस का बड़ा प्रहार: 9 बाइकें व स्पेयर पार्ट्स बरामद, देवबंद व लक्सर का शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबोचा शातिर…