रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गाय से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी की टीम को मिली बड़ी सफलता…

तनवीर अली हरिद्वार।

रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गाय से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी की टीम को मिली बड़ी सफलता,

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सलेमपुर महदूद क्षेत्र में गौमाता के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 14 सितंबर 2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। पीड़िता गाय के स्वामी नवीन (पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अशोक वाटिका, सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, हरिद्वार) की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 320/2026, धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया।

एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

एसएसपी हरिद्वार के कड़े निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सुरागशी व घेराबंदी करते हुए घटना के दिन ही (14 सितंबर 2026) आरोपी (निवासी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार) को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में ले लिया।

सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  1. मनोहर भंडारी – प्रभारी निरीक्षक
  2. सुबोध घिल्डियाल – अपर उप-निरीक्षक (अ0उ0नि0)
  3. गम्भीर तोमर – कॉन्सटेबल
  4. करम सिंह – कॉन्सटेबल

You may have missed