कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, ट्रामाडोल) कैप्सूल,कोडीन) कफ सिरप बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, ट्रामाडोल) कैप्सूल,कोडीन) कफ सिरप बरामद,

पिरान कलियर/देहरादून:

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर STF की छापेमारी

15 सितंबर 2026 को एसटीएफ कार्यालय देहरादून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिरान कलियर स्थित ‘मोनी मेडिकल स्टोर’ का संचालक अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं का क्रय-विक्रय कर रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और कलियर पुलिस की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।

बरामदगी और गिरफ्तारी

मेडिकल स्टोर के काउंटर और अन्य जगहों से पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं:

  • 1,150 Puroxiwin Spas (ट्रामाडोल) कैप्सूल
  • 10 Codeictus TR (कोडीन) कफ सिरप

​दुकान में मौजूद दोनों व्यक्ति इन दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस, दस्तावेज या चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

अभियुक्तों का विवरण

  1. कुर्बान अली (40 वर्ष), पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी- ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।
  2. आदिल (24 वर्ष), पुत्र जिन्दा हसन, निवासी- मुकरपुर, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।

​दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कलियर में धारा 8/22/29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस व ड्रग्स विभाग की टीम

इस संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पन्त, उ0नि0 दीपक मैठाणी, हे0का0 देशराज, का0 रवि पन्त के साथ थाना कलियर के अ0उ0नि0 रामअवतार, हे0का0 इसरार, हे0का0 माजिद तथा ड्रग निरीक्षक विनोद जगुड़ी व हरीश सिंह शामिल रहे।

जनता से अपील:

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से नशे के कारोबार से दूर रहने और नशा तस्करों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

  • एसटीएफ/एएनटीएफ हेल्पलाइन: 0135-2656202, 9412029536

You may have missed