तनवीर अली हरिद्वार।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हरिद्वार में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने छुट्टी का आदेश किया जारी,
हरिद्वार: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने कल, 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 10 जुलाई को हरिद्वार जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
प्रशासन की चेतावनी,
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
कड़ाई से अनुपालन के निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और तहसील प्रशासन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी स्कूल या संस्थान आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अपील:
खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने सभी निवासियों को भी सावधानी बरतने और नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…