तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक की बरामद,
पिरान कलियर: जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
क्या था मामला?
बीते 2 जुलाई को वादी वसीम पुत्र मुस्तकीम, निवासी बढ़ेडी राजपुताना (थाना बहादराबाद) ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल (UP12AZ-1249) कलियर में एक रेस्टोरेंट के सामने से अज्ञात चोरों द्वारा उड़ा ली गई है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान, कलियर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नहरों के बीच वाली पटरी से संदिग्ध शाहनवाज़ पुत्र ताशीन, निवासी वार्ड नंबर 6, नई बस्ती पिरान कलियर को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
जल्द अमीर बनने का था सपना
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने और जल्द पैसा कमाने के लालच में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का ब्योरा:
नाम: शाहनवाज़ पुत्र ताशीन, निवासी नई बस्ती, पिरान कलियर।
बरामदगी: करीब 50 हजार रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल।
आपराधिक इतिहास: आरोपी के खिलाफ पूर्व में वर्ष 2023 में भी कोतवाली कलियर में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
इस सराहनीय कार्रवाई में अ0उ0नि0 रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और हेड कांस्टेबल इसरार अली मुख्य रूप से शामिल रहे।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…