तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक्शन,रानीपुर पुलिस ने नशे में ई-रिक्शा चलाने वाला चालक दबोचा।
हरिद्वार पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 2 जुलाई 2026 की रात्रि में रैश ड्राइविंग और ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ (नशे में वाहन चलाना) करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
फाउंड्री गेट के पास पकड़ा गया आरोपी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मध्य मार्ग स्थित फाउंड्री गेट के पास एक ई-रिक्शा को रोका। जांच के दौरान चालक रविंद्र सैनी, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, नशे की हालत में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चालक का मेडिकल परीक्षण कराया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
वाहन सीज,
पुलिस टीम रही मुस्तैद।
पुलिस ने आरोपी के ई-रिक्शा को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक राहुल थापा, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट और कांस्टेबल मंजीत राणा शामिल रहे।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी मनोहर भण्डारी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के दृष्टिगत और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि नशे में वाहन न चलाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…