तनवीर अली हरिद्वार।
पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित,
हरिद्वार,
माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार आज पुलिस लाइन्स रोशनाबाद के सभागार भवन में अधिकार मित्रों (PLVs) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में एनडीआरएफ (NDRF) और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से एक विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें अधिकार मित्रों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए।
नए ‘प्लान ऑफ़ एक्शन’ और SOP की दी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा आहूत इस बैठक में उपस्थित अधिकार मित्रों को आगामी जुलाई माह के ‘प्लान ऑफ़ एक्शन’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा पीएलवी के कार्यों हेतु जारी की गई नई एसओपी (SOP) के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
NDRF की टीम ने दिया लाइव डेमो
कार्यशाला के दौरान एनडीआरएफ टीम के निरीक्षक श्री तिरेपन सिंह रावत एवं उनकी टीम ने एक ‘लाइव डेमो सेशन’ के माध्यम से अधिकार मित्रों को आपदा प्रबंधन की बारीकियों और तकनीकों से रूबरू कराया। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन से आए श्री मनोज कंडियाल ने आपदा प्रबंधन के टोल-फ्री नंबर 1077 की उपयोगिता और विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सहायता व जागरूकता कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
पीड़ितों की प्रभावी सहायता करें अधिकार मित्र: जिला जज
”अधिकार मित्र इस कार्यशाला और लाइव डेमो में सीखी गई तकनीकों का उपयोग कर अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा पीड़ितों की प्रभावी और त्वरित सहायता कर सकते हैं।”
— श्री नरेन्द्र दत्त, माननीय जिला जज/अध्यक्ष
कार्यक्रम के अंत में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) हरिद्वार श्री संदीप कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ, डिप्टी एलएडीसी श्री रमन कुमार सैनी, रिटेनर अधिवक्ता श्री उपेन्द्र दत्त शर्मा, पैनल अधिवक्ता श्रीमती संगीता भारद्वाज सहित लगभग 200 अधिकार मित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों, अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…