तनवीर अली हरिद्वार।
जीएसटी के 9 वर्ष पूर्ण होने और सीए दिवस पर टैक्स बार रामनगर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
रामनगर: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सफल क्रियान्वयन के नौ वर्ष पूर्ण होने और ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस’ के पावन अवसर पर टैक्स बार रामनगर ने समस्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों एवं करदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
कर व्यवस्था में आया क्रांतिकारी बदलाव।
इस अवसर पर टैक्स बार रामनगर के अध्यक्ष डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने कहा कि 1 जुलाई का दिन भारतीय कर इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2017 में आज ही के दिन जीएसटी लागू हुआ था, जिसने देश की विभिन्न अप्रत्यक्ष कर प्रणालियों को एकीकृत कर एक सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढांचा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नौ वर्ष पूरे होना भारत की कर व्यवस्था के आधुनिकीकरण और निरंतर सुदृढ़ीकरण का जीवंत प्रमाण है।
आर्थिक मजबूती में पेशेवरों की भूमिका
टैक्स बार रामनगर के संयुक्त सचिव अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, “सीए न केवल वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि उद्योग और व्यापार जगत को सही मार्गदर्शन देकर देश की आर्थिक प्रगति में अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। उनका समर्पण और व्यावसायिक नैतिकता देश की अर्थव्यवस्था को निरंतर नई ऊंचाइयां दे रही है।”
करदाता हित के लिए प्रतिबद्धता
अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने आगे कहा कि जीएसटी ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने में सुगमता) को बढ़ावा दिया है और डिजिटल कर प्रणाली को अधिक मजबूत बनाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक पारदर्शी और करदाता हितैषी प्रणाली बनाने में सभी हितधारकों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। टैक्स बार रामनगर अपने सदस्यों और करदाताओं के हितों की रक्षा तथा उनमें जागरूकता लाने के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति में कर पेशेवरों के योगदान को नमन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,
परिवहन सचिव ने बृजेश कुमार संत हरिद्वार ARTO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार के दिए कड़े निर्देश, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना कर राजस्व लक्ष्य प्राप्ति पर हरिद्वार एआरटीओ टीम की थपथपाई पीठ,
कांवड़ मेला 2026: डीएम ने अधिकारियों को दी ‘डेडलाइन’, 25 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा कावड़ मेला,