ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर उर्स मेले में हुड़दंग मचाने वाले 06 असमाजिक तत्व गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

तनवीर अली हरिद्वार।

ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर उर्स मेले में हुड़दंग मचाने वाले 06 असमाजिक तत्व गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पिरान कलियर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर (हरिद्वार) के सख्त निर्देशों पर पिरान कलियर पुलिस ने मेले में माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की है। उर्स मेले के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने और जायरीनों के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को उर्स मेले में जायरीनों की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान दरगाह परिसर में कुछ युवकों द्वारा जायरीनों (विशेषकर महिला जायरीनों) के साथ छेड़खानी, पॉकेटमारी और कहा-सुनी कर विवाद उत्पन्न किया जा रहा था। ये आरोपी आमादा फौजदारी होकर शांति व कानून व्यवस्था भंग करने तथा अपराध करने का प्रयास कर रहे थे।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 अभियुक्तों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. ​सारिक (20 वर्ष) पुत्र मुस्तफा, निवासी महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।
  2. ​इम्तियाज (24 वर्ष) पुत्र मुमताज, निवासी मोहल्ला कुरैशी, थाना नगर अमरोहा, उ.प्र.।
  3. ​सहरोज (24 वर्ष) पुत्र मोहम्मद, निवासी सिकंदरपुर, थाना हयात नगर, सम्भल, उ.प्र.।
  4. ​कुर्बान (19 वर्ष) पुत्र नईम, निवासी मेहवडकला, थाना पिरान कलियर, हरिद्वार।
  5. ​इंतजार (19 वर्ष) पुत्र इरशाद, निवासी खुब्बनपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार।
  6. ​नईम (25 वर्ष) पुत्र इदरिश, निवासी मोहल्ला ऊपरकोट, थाना नगर, अलीगढ़, उ.प्र.।

पुलिस टीम:

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान (कोतवाली पिरान कलियर)।

You may have missed