तनवीर अली हरिद्वार।
कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहें नशीली दवाओं के काले कारोबार हुआ भंडाफोड़: एसटीएफ ने दबोचा शातिर एक तस्कर, एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कलियर क्षेत्र में बड़ी की कार्रवाई,
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड एसटीएफ (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन और ट्रामाडोल के साथ गिरफ्तार किया है।
कॉस्मेटिक दुकान बनी अवैध नशे का अड्डा
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कलियर क्षेत्र में ‘एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर’ का संचालक अहतशाम उल हक कॉस्मेटिक की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध धंधा चला रहा है। एसटीएफ/एएनटीएफ और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने संदिग्ध ठिकानों और गोदामों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और भारी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए।
पूर्व में भी जा चुका है जेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अहतशाम उल हक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे (मु.अ.स 50/19 और 170/19) दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, आरोपी का कनेक्शन पूर्व में एसटीएफ द्वारा बरामद किए गए 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी जुड़ रहा है। अभियुक्त इन प्रतिबंधित दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था।
एसटीएफ की अपील
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशे की सूचना देने के लिए एसटीएफ के आधिकारिक नंबर 0135-2656202 या 9412029536 पर संपर्क करें।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह, उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल मनमोहन और कांस्टेबल दीपक नेगी की भूमिका सराहनीय रही।

More Stories
जीएसटी के 9 वर्ष पूर्ण होने और सीए दिवस पर टैक्स बार रामनगर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पैैैशकर अखिलेश यादव की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं, 2027 में सीएम बनाने का लिया संकल्प
सपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक की लड़ रहे हैं लड़ाई,,, चंद्रशेखर यादव…