तनवीर अली हरिद्वार।
समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पैैैशकर अखिलेश यादव की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं, 2027 में सीएम बनाने का लिया संकल्प
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में मांगी दुआ, 2027 में सीएम बनाने का संकल्प
पिरान कलियर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर अखिलेश यादव की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और उनके परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
2027 में जीत का संकल्प
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने और समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रार्थना की।
विकास की नई राह का किया दावा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग अखिलेश यादव की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अखिलेश यादव को ही अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। प्रदेश में एक बार फिर विकास कार्यों की गति तेज होगी और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ दोबारा शुरू किया जाएगा।”
इस अवसर पर शाहरुख मलिक, मुंतजिर अली, अज्जू मियां, राजू और जावेद सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर उर्स मेले में हुड़दंग मचाने वाले 06 असमाजिक तत्व गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…