तनवीर अली हरिद्वार।
सपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक की लड़ रहे हैं लड़ाई,,, चंद्रशेखर यादव…
हरिद्वार: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ललतारौ पुल स्थित पार्टी के शहर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की।
विकास कार्यों को किया याद
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पराशर और पूर्व महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता ने अखिलेश यादव को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, लैपटॉप वितरण योजना और ‘1090 वूमेन पावर लाइन’ जैसे जनहित के कार्य आज भी जनता के बीच चर्चा का विषय हैं। नेताओं ने मां गंगा से उनके यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की।
भाजपा पर साधा निशाना, 2027 में सरकार बनाने का दावा
राजनीतिक हुंकार भरते हुए डॉ. पराशर और लव कुमार दत्ता ने दावा किया कि अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा खेमे में हताशा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर घेरा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है, जिससे त्रस्त होकर जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर उर्स मेले में हुड़दंग मचाने वाले 06 असमाजिक तत्व गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…