तनवीर अली हरिद्वार :-हरियाली उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले ‘हरेला पर्व’ के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार में एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हरिद्वार – रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव डा. ललित नारायण मिश्र, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी तथा ओम आरोग्यम योग मंदिर, हरिद्वार के संस्थापक श्री योगी रजनीश ने त्रिशूल अतिथि गृह परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए । कार्यक्रम में एचआरडीए के “आयुर् प्लांट्स मिशन” की ब्रांड एम्बेसडर कु. यशस्वी शर्मा ने भी प्रतिभागिता करते हुए पौधरोपण किया ।
इस अवसर पर डा. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि औषधीय पौधरोपण से जहां एक तरफ पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी तरफ रोगों से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक औषधियां भी प्राप्त हो सकेगीं । उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बीएचईएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की । श्री संजय गुलाटी ने कहा कि पर्यावरण को बचाए बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है । उन्होंने कहा कि बीएचईएल पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा । कु. यशस्वी शर्मा ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए । कार्यक्रम में शामिल बीएचईएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी तुलसी, गिलोय तथा एलोवेरा आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में हरेला पर्व को वृक्षारोपण या पौधरोपण त्यौहार के रुप में मनाया जाता है तथा इस दिन पेड़ लगाये जाने की परम्परा है । ऐसी मान्यता है कि हरेला के दिन लगाए गए पेड़-पौधे हमेशा हरे-भरे रहते हैं । इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आर. आर. शर्मा तथा एचआर पब्लिक स्कूल, लक्सर की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल सहित बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,