तनवीर अली हरिद्वार।
बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दबोचा, नाबालिग पुत्री से गंदी हरकत करने वाला कलंकित पिता, बहादराबाद में शर्मनाक करतूत…
हरिद्वार / बहादराबाद:
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता पर अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पिछले एक साल से अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अभियान के तहत मुकदमा दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को उसके किराये के मकान से धर दबोचा।
अभियान और त्वरित कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बहादराबाद में एक पीड़ित महिला ने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लंबे समय से अपनी नाबालिग बेटी के साथ अभद्र और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है, जिससे बालिका अत्यधिक भय और मानसिक तनाव में जी रही थी। विरोध करने पर आरोपी घर पर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट व गाली-गलौज भी करता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में बहादराबाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 398/26 धारा 75(2), 115(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (धारा 7/8, 9(l)(n)/10) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तारी अभियान:
मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके किराये के आवास पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का मौका मिले बिना ही आरोपी घर पर दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
इस त्वरित कार्रवाई अभियान को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित कर्मी शामिल रहे:
- उप-निरीक्षक ज्योति नेगी
- कांस्टेबल अरुण चमोली
- कांस्टेबल बलवन्त सिंह

More Stories
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा…
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…
SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन 2026-उत्सव होटल गार्डन व्यू में धूमधाम से हुआ संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…