तनवीर अली हरिद्वार।
गार्डन व्यू में SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन उत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…
हरिद्वार। होटल गार्डन व्यू में एसएमएयू (SMAU) इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स द्वारा ‘दीपावली मिलन उत्सव-2026’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस पारिवारिक समारोह में विभिन्न कंपनियों के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एडवोकेट रूपक गुप्ता, डॉ. राज अरोड़ा एवं सुयश वालिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जबकि मंच का सफल संचालन श्रीमती राधिका नागरथ ने किया।
समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही रुड़की से आए आलोक शर्मा ने गिटार पर मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर शाम को संगीतमय बना दिया। दीपावली के इस पावन अवसर पर आयोजित यह मिलन समारोह आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकजुटता का सुंदर संदेश दे गया। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

More Stories
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण…
लक्सर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा मुक्त जनपद अभियान में 7.12 ग्राम अवैध स्मैक और मोबाइल के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह की सख्ती का दिख रहा असर…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का आयोजन, आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश, आईजी दूरसंचार/फायर सर्विस ने ली परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया सम्मेलन, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और कर्मियों को मिला ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क व प्रशस्ति पत्र…