तनवीर अली हरिद्वार।
आस्था के पर्व पर शिवालिक नगर को सौगात: छठ मैया पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
— नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
— विकास कार्यों को कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य: राजीव शर्मा
शिवालिक नगर (विशेष संवाददाता):
नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या-13 स्थित गली नंबर-7 में छठ मैया पार्क के समीप छठ महापर्व के दृष्टिगत सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस विकास कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों और विशेषकर छठ व्रतियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा, “छठ मैया पार्क में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं व्रती पहुंचते हैं। इस पावन अवसर पर उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है।”
धरातल पर उतर रहे विकास कार्य
श्री शर्मा ने आगे कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाना है। क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप जनहित के कार्य आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।
ये रहे मौजूद
शिलान्यास और शुभारंभ के इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदरपाल, श्वेता सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, सुधांशु राय, जटाशंकर श्रीवास्तव, कुबेरनाथ, रणविजय पांडेय, राज नारायण मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, विपिन पांडेय, आकाश पाल, रामनिवास गुर्जर, अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी, आदित्य मलिक, शैलेश, संचित डागर, संजय सिंह, अरुण सिंह, राहुल भारद्वाज, निलम रावत, अनुज राणा, लवी त्यागी, अजय सिंह, अमन सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

More Stories
भारतीय योग संस्थान ने चलाया गंगा सफाई अभियान, गोविंदघाट से कई कुंतल कचरा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, संस्थान के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों और सैकड़ों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर, माँ गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प…
SMAU इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स का दीपावली मिलन 2026-उत्सव होटल गार्डन व्यू में धूमधाम से हुआ संपन्न, डॉ. राज अरोड़ा और सुयश वालिया के मार्गदर्शन में सजा पारिवारिक समारोह, बच्चों की प्रस्तुतियों और संगीत ने मोहा मन…
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण…