तनवीर अली हरिद्वार:—मंगलौर कोतवाली में तैनात सिपाही की सड़क दुर्घटना में सिपाही धीरसिंह की मौत हो गई।बताया जा रहा है धीरसिंह अपनी शिफ्ट गाड़ी से शुक्रवार की सुबह हरिद्वार किसी काम से जा रहे थे और कॉलेज के सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें जबरदस्त टक्कर हो गई घटनास्थल पर ही सिपाही की मौत हो गईI सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर मे तैनात सिपाही धीर सिंह आज अपनी स्विफ्ट कार से किसी काम के लिए हरिद्वार जा रहा था लेकिन क्या मालूम था कि उसके साथ एक बड़ा हादसा घट सकता है तेज प्रचालक में कोर कॉलेज के पास स्विफ्ट कार को तेज टक्कर मार दी जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फरार ट्रक चालक को पुलिस तलाश कर रही है।अचानक सिपाही की मौत होने से पुलिस विभाग में गम का माहौल है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,