तनवीर अली हरिद्वार।
परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 22 बसों के चालान, 137 का चालान-सीज; प्रवर्तन अधिकारी वरुणा सैनी भी कार्रवाई में रहीं मुस्तैद, लग्जरी व स्लीपर बसों का हुआ तकनीकी निरीक्षण,
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और यात्री वाहनों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जनपद में बड़ा चेकिंग और सीज-चालान अभियान चलाया। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में की गई इस प्रवर्तन कार्रवाई के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 137 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 22 बसें भी शामिल हैं।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी एवं श्री मुकेश भारती ने मुख्य भूमिका निभाते हुए चेकिंग व चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही बसों की तकनीकी जांच के लिए सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन भी टीम के साथ तैनात रहे।
लग्जरी व स्लीपर बसों का तकनीकी निरीक्षण
अभियान के दौरान विशेष रूप से लग्जरी एवं स्लीपर बसों के फिटनेस, परमिट, पंजीयन, बीमा तथा सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। बसों में आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और वाहन की संरचनात्मक स्थिति का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत बदलाव या नियम उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिना हेलमेट पर 72 चालान
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर भी गाज गिरी। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कुल 72 चालान काटे गए। विभाग ने चालकों और सह-यात्रियों से अपील की है कि दुर्घटना से बचाव के लिए मानक हेलमेट पहनें और उसकी स्ट्रैप को सही ढंग से बांधें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यात्री सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सीज, चालान और तकनीकी चेकिंग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More Stories
लक्सर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा मुक्त जनपद अभियान में 7.12 ग्राम अवैध स्मैक और मोबाइल के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह की सख्ती का दिख रहा असर…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का आयोजन, आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश, आईजी दूरसंचार/फायर सर्विस ने ली परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया सम्मेलन, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और कर्मियों को मिला ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क व प्रशस्ति पत्र…
जीआरपी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम: एसएसपी अरुणा भारती की अगुवाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और राष्ट्रीय एकता की शपथ का आयोजन, शपथ के साथ गूंजा एकता का संदेश…