तनवीर अली :–हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर में वादी रियासत अली पुत्र खैराती निवासी मौहल्ला कैथवाडा ने लिखित तहरीर के आधार पर 12 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा उनके वाहन छोटा हाथी की बैट्री चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए दिनांक 15 जुलाई को लाल पुल से 02 आरोपी शुभम गौतम पुत्र राम अवतार गौतम निवासी शरीफ
नगर मौहल्ला तेलीयान ज्वालापुर हरिद्वार। अनिकेत शाहू पुत्र राजेन्द्र शाहू निवासी सरीफ नगर मौहल्ला तेलीयान थाना ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है।दोनों आरोपियों के कब्जे से 03 बैटरियां (वाहन छोटे हाथी की),01 चार्जर व 01 स्कूटी बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया।
दोनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
उपनिरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली ज्वालापुर।
कॉन्स्टेबल राजपाल,कॉन्स्टेबल महावीर शामिल रहें।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…

ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,