हरिद्वार। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री विवेक भारती शर्मा ने न्यायिक अधिकारीगणों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में पौधे रोप कर 16 जुलाई 2021 को मनाये जाने वाले हरियाली, खुशहाली, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के प्रतीक हरेला पर्व की शुरूआत की। जिला जज ने सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री सहदेव सिंह, अपर जिला जज, श्री भारत भूषण पाण्डेय, अपर जिला जज, श्री रीतेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज, अंजली नैटियाल अपर जिला जज, पारूल गैरोला, अपर जिला जज, श्री मुकेश चन्द्र आर्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री अरूण वोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, संगीता रानी, सिविल जज (एस0डी), रेन्जर दिनेश नौडियाल सहित समस्त न्यायिक एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,