तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, मकान में बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, उपकरण समेत कच्ची शराब की बरामद, 200 लीटर लाहन किया नष्ट…
थाना सिडकुल*
*निर्माणाधीन मकान में चल रहा था कच्ची शराब की भट्टी का धंधा*
*सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दी औचक दबिश*
*मौके से कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित 06 लीटर शराब बरामद*
*01 आरोपी गिरफ्तार, करीब 200 लीटर लाहन को मौके पर ही किया गया नष्ट।

निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में दिनांक 05.05 .2026 को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित खानाटीरा गांव में बताए गए मकान पर छापेमारी कर 01 संदिग्ध को गिरफ्तार किया। दो अन्य संदिग्ध मौके से भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम ने मौके से 06 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन, एक भट्टी, कच्ची शराब बनाने के उपकरण, अलग-अलग साइज के लोहे व प्लास्टिक के ड्रम, प्लास्टिक कैन आदि सामान बरामद किया। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस टीम से माफी मांगते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांव में बेचने का काम कर रहा था। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 173/26 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
*पकड़ा गया शख्स-*
विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर थाना ज्वालापुर हाल पता ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत
3- एडिशनल उ.नि. हरिश्चंद्र शाह
4- कांस्टेबल अजय डोबाल
5- कांस्टेबल तनवीर अली
6- कांस्टेबल नरेंद्र चौहान

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…