तनवीर अली हरिद्वार।
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि,
हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस ओबीसी विभाग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी के संयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने दोनों महापुरुषों के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उनका दिया ऐतिहासिक नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की सुरक्षा और कृषि के महत्व को रेखांकित करता है।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और वरिष्ठ नेता पुष्पनाथ शर्मा ने कहा कि आज समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सादगी जैसे आदर्शों को जीवन में उतारने की अत्यंत आवश्यकता है। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर तीर्थ भटिया, राजू चित्कारा, सोमपाल सैनी, सोनू सैनी, जयपाल रतूड़ी, महीपाल राठौर, राहुल राठौर, रविन्द्र राठौर, नरेंद्र उर्फ गोगी, बबलू, मोहित राठौर, जवाहर चावला, शिवम वाल्मीकि, देवेंद्र शर्मा, राजबीर सैनी, टीटू शर्मा, धर्मानंद जोशी, जावेद आलम, पप्पू राम, सूरज चौहान एवं विकास त्यागी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
2 अक्टूबर को जनपद न्यायालय, जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम,जिला जज नरेन्द्र दत्त ने न्यायिक अधिकारियों संग संप्रेक्षण गृह का किया सघन निरीक्षण…
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित,’मेरा युवा भारत’ व ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत…
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ की बैठक आयोजित; संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को दिए श्रद्धासुमन,श्री कृष्णा गार्डन कॉलोनी स्थित कार्यालय में जुटे पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान…