तनवीर अली हरिद्वार।
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कृपाल कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ व नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित,
‘मेरा युवा भारत’ व ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम,
जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत,
हरिद्वार। कृपाल नगर, शिवालिक नगर स्थिति कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर को ‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की सहयोगी संस्था ‘बहुउदय लोक सेवा संस्थान’, रावली महदूद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता, नशा मुक्ति, आत्मरक्षा और ‘संकल्प ही सेवा’ के संदेश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और समस्त उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शर्मा, समस्त शिक्षक स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य श्री दिनेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से स्वच्छता से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान, काजल ने द्वितीय स्थान और दक्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू चौहान, निशु मिश्रा, प्रतिमा रानी, शिखा, कमल शर्मा, विवेक, अंजलि, रेनू, प्रिया सोनी पाल आदि ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

More Stories
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…
2 अक्टूबर को जनपद न्यायालय, जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम,जिला जज नरेन्द्र दत्त ने न्यायिक अधिकारियों संग संप्रेक्षण गृह का किया सघन निरीक्षण…
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ की बैठक आयोजित; संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को दिए श्रद्धासुमन,श्री कृष्णा गार्डन कॉलोनी स्थित कार्यालय में जुटे पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान…