तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई,
सिडकुल (हरिद्वार)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में हो-हल्ला करने और आमदा फौजदारी पर उतारू 06 हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (02 अक्टूबर) को थाना सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद इलाके में कुछ लोग आपस में गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की बार-बार समझौइश के बावजूद आरोपी नहीं माने और एक-दूसरे के साथ मारपीट तथा मरने-मारने पर आमादा रहे।
सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 6 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
ये हुए गिरफ्तार:
- अजुल पुत्र कुर्बान (18 वर्ष)
- कुर्बान पुत्र इदरीश (48 वर्ष)
- रिजवान पुत्र कुर्बान (25 वर्ष)
- अनस पुत्र इलियास (22 वर्ष)
- मुजम्मिल पुत्र शराफत (23 वर्ष)
- फैजल पुत्र जुल्फिकार (18 वर्ष) (सभी निवासी: रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कार्रवाई में थाना सिडकुल के हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल प्रियांशु शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अराजकता और हुड़दंग फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,ऋषिकुल कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; वक्ताओं ने कहा—महापुरुषों के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि…
2 अक्टूबर को जनपद न्यायालय, जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम,जिला जज नरेन्द्र दत्त ने न्यायिक अधिकारियों संग संप्रेक्षण गृह का किया सघन निरीक्षण…