तनवीर अली हरिद्वार।
पीसी पीएन डीटी अधिनियम सलाहकार समिति आयोजित बैठक में, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश, एक्ट का कढ़ाई से हो पालन, जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखते हुए समय समय पर किया जाए निरीक्षण…

जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम का सकती से पालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में पी सी पी एन डी टी अधिनियम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिनियम का सख्ती से पालन किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह को निर्देशित किया एवं जिन केंद्रों द्वारा अधिनियम का पालन करने में ढिलाई बरती जा रही है उनके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा द्वारा नए पंजीकरण एवं नवीनीकरण की पत्रावलियां प्रेषित की, जिसमें निजी केंद्रों के नए पंजीकरण हेतु आए 5 आवेदनों में से केवल 1 केंद्र को अनुमोदित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू किए जाने हेतु समिति में अनुमोदन दिया गया।
बैठक में पंजीकरण के नवीनीकरण हेतु आए 12 केंद्रों के आवेदनों में से एक केंद्र पशु चिकित्सालय बहादराबाद के नवीनीकरण को रोकते हुए 11 को अनुमोदित किया गया।
इसी के साथ ही 3 केंद्रों के पंजीकरण को निलंबित भी किए जाने हेतु भी आदेशित किया गया जिनमें चिकित्सक नियुक्त नहीं किए गए थे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा,सीएमएस रुड़की ए के मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम, डॉ कोमल,डॉ आरती,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान, ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मनु शिवपुरी, समाज सेवी अभिप्रेरणा फाउंडेशन दीपेश चंद्र प्रसाद,कनिका समाज सेविका, रवि संदल, एडवोकेट फार्मूड अली, मयंक रौतेला, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहें

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…