तनवीर अली हरिद्वार।
*कुंभ मेला 2027*
कुंभ मेले की यातायात व्यवस्था को लेकर सीसीआर में आयोजित हुई गोष्ठी में, कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत, मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य सदस्य हुए शामिल, अखाड़ा परिषद, होटल एसोसिएशन, साधू समाज, टैक्सी चालक संघ ने भी किया प्रतिभाग, मेले के दौरान यातायात प्लान को लेकर उपसमिति के सदस्यों से मांगे गए सुझाव, श्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मुल्यांकन कर किया जा रहा है यातायात प्लान तैयार, अच्छे सुझाव, सुधार के बिन्दुओं के आधार पर कार्ययोजना में किया जाएगा जरुरी बदलाव,
आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्हाल रहे श्री योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व उपसमिति के अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री योगेन्द्र सिंह रावत व श्री नवनीत सिंह द्वारा सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए।
इस दौरान एसपी ट्रैफिक/क्राईम निशा यादव द्वारा अब तक यातायात प्रबंधन हेतु तैयार किए गए प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की गई तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का जवाब दिया गया।
अपने संबोधन के दौरान श्री योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सदस्यों को ये भरोसा दिलाया गया कि प्लान तैयार करते वक्त श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी/टेंपो/रिक्शा युनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।
एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी से आपेक्षित सहयोग की कामना करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय नितांत आवश्यक है।

More Stories
रानीपुर विधान सभा में 305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक आदेश चौहान…बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश…
कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP नवनीत सिंह के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की बड़ी कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…