प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…

तनवीर अली हरिद्वार।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

​- मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता

​- गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”

देहरादून-हरिद्वार।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में एक भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर के संयोजन व प्रयास से हरिद्वार जिले की चार प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों सम्मानित साथियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और रीति-रिवाजों में विश्वास जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

​कार्यक्रम में नए शामिल हुए सभी सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी ने पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने मनोज धनगर के संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत की खुले दिल से सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

​पार्टी नेतृत्व एवं नेताओं के बयान:

​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने कहा:

​”हरिद्वार से इतनी बड़ी संख्या में साथियों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश की जनता और कार्यकर्ता वर्तमान व्यवस्था से त्रस्त हैं और कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं। मनोज धनगर जी ने हरिद्वार की चारों विधानसभाओं से ऊर्जावान साथियों को पार्टी से जोड़कर संगठन को एक नई ताकत दी है। इन युवा और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के आने से हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।”

​वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा:

​”आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में आज पूरा उत्तराखंड कांग्रेस की नीतियों के प्रति एकजुट हो रहा है। हरिद्वार की चार विधानसभाओं के जिन सम्मानित साथियों ने आज पार्टी का दामन थामा है, वे सभी क्षेत्र में जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं। हम सब मिलकर प्रदेश में जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे और कांग्रेस पार्टी के हाथ को और मजबूत बनाकर घर-घर तक पार्टी की जन कल्याणकारी विचारधारा को पहुंचाएंगे।”

​इस भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी समय में संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

You may have missed