कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP नवनीत सिंह के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की बड़ी कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…

तनवीर अली हरिद्वार।

कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की सख्त कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…

​हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: रानीपुर में 185 का सत्यापन, 11 मकान मालिकों पर 1.10 लाख का चालान

​हरिद्वार/रानीपुर। आगामी कुंभ मेला-2027 और क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गैस प्लांट क्षेत्र (ग्राम सलेमपुर, दादूपुर गोविंदपुर) और सुमन नगर में सघन चेकिंग कर 185 बाहरी व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया। बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 11 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के तहत भारी जुर्माना ठोका गया।

​कुंभ मेला 2027 और सुरक्षा को लेकर सख्त कदम

​कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने रविवार सुबह से ही क्षेत्र के किराएदारों, मजदूरों, कबाड़ियों, रेहड़ी-ठेली वालों, घरेलू नौकरों और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ व सत्यापन का काम शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​कार्रवाई का विवरण

  • ​185 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन: पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर बाहरी लोगों, श्रमिकों और नौकरों के पहचान पत्रों की जांच कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की।
  • ​11 मकान मालिकों के कोर्ट चालान (₹1,10,000): बिना पुलिस सत्यापन के किराएदार और नौकर रखने पर 11 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत ₹1,10,000 के कोर्ट चालान काटे गए।
  • ​06 संदिग्धों का नकद चालान (₹1,500): बिना सत्यापन संदिग्ध रूप से घूम रहे 06 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत ₹1,500 का नकद चालान किया गया।

​मकान मालिकों को दी सख्त चेतावनी

​रानीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिकों, व्यापारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहाँ रहने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों और काम करने वाले मजदूरों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं। सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

​पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, चौकी प्रभारी गैस प्लांट उ०नि० अशोक सिरसवाल, चौकी प्रभारी सुमननगर उ०नि० पुनीत दनौसी, उ०नि० राहुल थापा, अ०उ०नि० सुबोध घिल्डियाल, अ०उ०नि० देवेंद्र सिंह व कोतवाली रानीपुर के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

You may have missed