तनवीर अली हरिद्वार।
एसएसपी डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस, अवैध मादक पदार्थो/शराब तस्करी में लिफ्त 03 नशा तस्करों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से किया गिरफ्तार,कब्जें से लगभग 03 लाख की 10.05 ग्राम अवैध स्मैक तथा 04 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब की बरामद,
*स्मैक तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट व चोरी के दर्ज हैं अभियोग,*
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों/अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिफ्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निम्नवत है:-
*1-कोतवाली डोईवाला* (1)-कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2026 को टोल प्लाजा लच्छीवाला, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान अभियुक्त बबलू साहनी पुत्र स्व0 सुशील साहनी को 10.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 131/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
बबलू साहनी पुत्र स्व0 सुशील साहनी, निवासी ग्राम गुरेला जिला दरभंगा बिहार, हाल पता केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*
01- मु0अ0स0- 25/2020 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0स0- 33/2021 धारा- 380/457/411 भादवि
03- मु0अ0स0 131/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*बरामदगी:*
10.05 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख रू0)
(2)-दिनांक 25/4/2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा एयरपोर्ट तिराहा जॉलीग्रांट में चेकिंग के दौरान अभियुक्त अंकुर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को 02 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त*
अंकुर कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी लेन नंबर 7 गणेश विहार थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 34 वर्ष
*बरामदगी*
1-96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
*2- थाना सेलाकुई*
दिनांक 25/4/26 को सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लेबर चौक के पास से अभियुक्त जीवन थापा को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
जीवन थापा पुत्र रेशम थापा, निवासी पीठ वाली गली जबलपुर सेलाकुई, उम्र 29 वर्ष
*बरामदगी*
90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

More Stories
कुंभ मेले की यातायात व्यवस्था को लेकर सीसीआर में आयोजित हुई गोष्ठी में, कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत, मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य सदस्य हुए शामिल, अखाड़ा परिषद, होटल एसोसिएशन, साधू समाज, टैक्सी चालक संघ ने भी किया प्रतिभाग, मेले के दौरान यातायात प्लान को लेकर उपसमिति के सदस्यों से मांगे गए सुझाव, श्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मुल्यांकन कर किया जा रहा है यातायात प्लान तैयार, अच्छे सुझाव, सुधार के बिन्दुओं के आधार पर कार्ययोजना में किया जाएगा जरुरी बदलाव,
सिडकुल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चंद घंटों में ढूंढ निकाला लापता मासूम बालक को, परिजनों के किया सुपुर्द, परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का किया आभार व्यक्त…
डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नही होगी बर्दाश्त, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,