तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली बहादराबाद*
ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गैंगस्टर आरोपी को किया गिरफ्तार, गौकशी के मामले में चल रहा था फरार,
*गौकशी जैसे अपराधों में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के अंतर्गत थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गौ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सतर्क निगरानी व नियमित गश्त की जा रही है।
इसी क्रम में गौकशी जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 94/26 के तहत धारा 2(ख)(एक)(11)(27)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दिनांक 26.04.2026 को रात्रि गश्त के दौरान उ0नि0 प्रवीण बिष्ट मय पुलिस टीम द्वारा पंतजलि फ्लाईओवर, शांतरशाह (बहादराबाद क्षेत्र) से गैंगस्टर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता गैंगस्टर*
इकरार पुत्र अफजाल निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार
*पुलिस टीम*
* उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
* कानि. वीरेन्द्र सिंह
* कानि. अवनेश राणा

More Stories
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…
रुड़की में एनालाग पनीर बनाने वाली फैक्ट्री सील: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार: अभियान के तहत प्रतिबंधित पनीर फैक्ट्री बंद, भारी मात्रा में पामोलीन ऑयल बरामद; पुलिस की मदद से कार्रवाई, सख्त निर्देश के बाद आरोपी पर गिरफ्तारी की तलवार…
मंगलौर पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी किया गिरफ्तार, बाइक व गमछा बरामद; पैसों के लेनदेन पर महिला पर किया था जानलेवा हमला…