तनवीर अली हरिद्वार।
मंगलौर पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी किया गिरफ्तार, बाइक व गमछा बरामद; पैसों के लेनदेन पर महिला पर किया था जानलेवा हमला,
मंगलौर (हरिद्वार)। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व गमछा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नाथूखेड़ी (थाना कोतवाली मंगलौर) निवासी एक महिला ने 30 सितंबर 2026 को पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप था कि पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर शुभम (पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम जाटोला, थाना देवबंद, सहारनपुर) ने उसकी मां पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। पुलिस ने मामले में धारा 109(1), 351(1), 352 बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने 3 अक्टूबर 2026 को आरोपी शुभम कुमार को धर दबोचा। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल और गमछा बरामद किया गया है।
पुलिस टीम: उप निरीक्षक रवींद्र जोशी, कांस्टेबल रणवीर और कांस्टेबल लाल सिंह शामिल रहे।

More Stories
रुड़की में एनालाग पनीर बनाने वाली फैक्ट्री सील: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार: अभियान के तहत प्रतिबंधित पनीर फैक्ट्री बंद, भारी मात्रा में पामोलीन ऑयल बरामद; पुलिस की मदद से कार्रवाई, सख्त निर्देश के बाद आरोपी पर गिरफ्तारी की तलवार…
जीआरपी लक्सर पुलिस की तत्परता से लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जीआरपी की मानवीय कार्यशैली की परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की…
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…