रानीपुर विधान सभा में 305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक आदेश चौहान…बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश…

तनवीर अली हरिद्वार।

रानीपुर में ₹305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: विधायक आदेश चौहान,

बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

​हरिद्वार/रानीपुर। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक आदेश चौहान ने अनुरक्षण शाखा (गंगा) एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में जारी, प्रस्तावित और आगामी ₹305 करोड़ से अधिक की सीवरेज एवं पेयजल योजनाओं की प्रगति का ब्योरा लिया गया तथा मानसून खत्म होते ही कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

​प्रमुख योजनाएं, बजट और प्रभावित क्षेत्र:

  • ​KFW योजना (फेस-2) – जगजीतपुर क्षेत्र:
    • ​कार्य: शेष सीवर लाइन बिछाने का कार्य जल्द पूरा करने और सीवर कार्य के कारण हुई रोड कटिंग (सड़क मरम्मत) को तत्काल पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश।
  • ​KFW योजना (फेस-3) – सीतापुर एवं हरिलोक-राजलोक क्षेत्र:
    • ​कार्य: टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी माह से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य धरातल पर शुरू करने के निर्देश दिए गए।
  • ​KFW योजना (फेस-4) – ₹180 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना:
    • ​क्षेत्र: सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित क्षेत्र, शिवालिकनगर एवं आसपास की कॉलोनियां।
    • ​कार्य: सीवरेज लाइन बिछाने तथा एसटीपी/एसपीएस (SPS) निर्माण का प्रस्ताव। फाइनल DPR एवं अपेक्षित रिपोर्ट जल्द शासन को भेजकर प्रशासनिक स्वीकृति हासिल करने के निर्देश।
  • ​जायका (JICA) पेयजल योजना – लगभग ₹125 करोड़:
    • ​क्षेत्र: सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित, शिवालिकनगर, रामधाम, देवनगर, कृपाल नगर, नवोदय नगर एवं केशव नगर।
    • ​कार्य: DPR एवं सर्वे का कार्य पूर्ण कर PMC को सौंप दिया गया है। शासन से जल्द स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

​विकास को गति देने की प्रतिबद्धता

​विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में धरातल पर उतारा जा रहा है। जनहित की योजनाओं में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा पार्षद नागेंद्र राणा, लक्की वालिया, हरविंद्र सिंह विक्की और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बबली उपस्थित रहे।

You may have missed