*थाना सिडकुल*
*अचानक लापता हुआ नाबालिग बालक, परिजनों बेहाल*
*सिडकुल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, डिजिटल माध्यम से पुलिस ने की ट्रैसिंग*
*नाबालिग संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के है, SSP हरिद्वार के स्पष्ट निर्देश*
*पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया*
*पढ़ाई लिखाई में मन ना लगना, परिजनों की डाँट से नाराज़ होकर निकला था नाबालिग*
दिनांक 25 अप्रैल 2026 को सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल, निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने 13 वर्षीय भतीजे के गुम होने की सूचना थाना सिडकुल पर दी गई।
इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 पंजीकृत किया गया, तथा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया।
अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1. SI देवेंद्र चौहान
2. SI हरीश चन्द्र
3. हेड कांस्टेबल कुलदीप
4. कांस्टेबल गजेंद्र सिंह
5. कांस्टेबल विक्रम सिंह
सिडकुल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चंद घंटों में ढूंढ निकाला लापता मासूम बालक को, परिजनों के किया सुपुर्द, परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का किया आभार व्यक्त…

More Stories
रानीपुर विधान सभा में 305 करोड़ से अधिक की सीवरेज व पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक आदेश चौहान…बरसात के बाद विकास कार्यों को तेज़ी देने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश…
कुंभ मेला 2027 को लेकर SSP नवनीत सिंह के सख्त तेवर: रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ में की बड़ी कार्यवाई, कोतवाली क्षेत्र में 185 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 1.10 लाख का ठोका जुर्माना…
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हरिद्वार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मनोज धनगर के संयोजन में हरिद्वार की चार विधानसभाओं से आए सम्मानित साथियों ने ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता,गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर सराहा, बोले– “युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही मजबूत होगी कांग्रेस”…