तनवीर अली हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार के तहत स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार, वृद्ध महिला से चेन छीनने वाला शातिर चैन स्नैचर को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने किया गिरफ्तार, छीनी हुई चेन, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामद,
दिनांक 07/04/26 को वादी दिनेश अग्रवाल पुत्र राम गोपाल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन पर आकर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा नई बस्ती क्लेमेंट टाउन में वादी की माता जी के गले से चैन छीन कर भाग गया है। जिस पर थाना क्लेमेंट टाउन पर *मु0अ0सं0 29/26 धारा 304(2) BNS* बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय* द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत स्ट्रीट क्राइम के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय* एवं *श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन* द्वारा तत्काल टीम का गठन कर गठित टीम को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए एवं मुखबिरों को उक्त चैन छीने जाने के संबंध में अवगत कराकर सुरागरसी पतारसी हेतु मामूर किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 11/02/26 को चैकिंग के दौरान झील तिराहा से भारूवाला जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को पकड़ लिया , जिसके कब्जे से घटना से संबंधित छीनी हुयी चैन, थाना वसंत विहार के अभियोग से संबंधित एक मोबाइल सैमसंग अल्ट्रा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी UK07HF5754 बरामद हुए। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पूछताछ अभियुक्त*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके पिता जगदीश लाल आइटीबीपी से सूबेदार पद से रिटायर है अभियुक्त आकाश उपरोक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रॉनिक मे डिप्लोमा प्राप्त है तथा वर्तमान में सहस्त्रधारा में blinkit कंपनी में स्टोर कीपर का कार्य कर रहा था जहां लड़कों के साथ गलत संगत में आकर वह नशे का आदी हो गया तथा अपने साधनों से महंगे नशे की पूर्ति न होने के कारण उसके द्वारा छीना झपटी, चैन स्नैचिंग की घटनाएं करने लगा उसके द्वारा इससे पूर्व भी वसंत विहार क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया गया है अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह तीन-चार दिन पहले से महिला की रेकी कर रहा था तथा दिनांक 7.4.2026 महिला को अकेला दुकान में पाकर सही मौका देखते हुए उसके द्वारा कुछ दूरी पर जंगल के किनारे अपनी स्कूटी खड़ी करके वृद्ध महिला की दुकान से फॉर्चून रिफाइंड के पैकेट लेने के बहाने दुकान पर गया तथा जैसे ही महिला रिफाइंड के पैकेट लेकर आए तो उसके द्वारा मौका देखते हुए महिला के गले से चेन झपटकर पुलिस को चकमा देने के लिए जंगल के रास्ते भाग कर स्कूटी के पास पहुंचकर वहां से ऋषिकेश की तरफ भाग गया! आज मे वह चैन व मोबाइल को बेचने के लिए जा रहा था कि आपने पकड़ लिया!
*नाम पता अभियुक्त*
********************
आकाश पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष।
*बरामदगी*
***********
*(1)* एक पीली धातु की चेन
*(2)* एक मोटर साइकिल UK0U1389
*(3)* एक मोबाइल सैमसंग अल्ट्रा संबंधित *मुoअoसo 72/26 धारा 134 bns* थाना वसंत विहार देहरादून
*पुलिस टीम*
***********
*(1)* उ0नि0 विकास शुक्ला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून।
*(2)* अoउoनि मनोज कुमार थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून
*(3)* कानि0 652 कैलाश पवार थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून।
*(4)* कानिo 565 राजीव कुमार थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून।
*(5)* कानिo 705 पवन कुमार थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून
*(6)*कानिo 288 असजद थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून
*सर्वेलेंस*
कानि0 आशीष शर्मा(sog)
कानि0 किरण (sog)

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्यवाही, 12 बहुरुपी बाबा भेषधारीयों को लिया हिरासत में, दरगाह शरीफ व आसपास क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी।
आपरेशन कालनेमी के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही, 6 बेहरूपी भेषधारी बाबाओं को लिया हिरासत में…
भेल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण, देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना है हमारी जिम्मेदारी” – *एस. एम. रामनाथन