तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली पिरान कलियर शरीफ, ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्यवाही, 12 बहुरुपी बाबा भेषधारी संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172(2) BNSS के तहत हिरासत में लिया गया, दरगाह शरीफ व आसपास क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी।
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले, साधु-संतों का भेष धारण कर आमजन विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर अनुचित लाभ लेने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के नेतृत्व में आज दिनांक 12.04.2026 को दरगाह शरीफ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान दरगाह परिसर के आसपास स्थित सराय, रैन बसेरा व टीन शेड आदि स्थानों पर चेकिंग कर 12 संदिग्ध ढोंगी/तांत्रिक/बाबा भेषधारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
सभी के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में विभिन्न राज्यो, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के निवासी शामिल हैं।
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2. उ0नि0 विनोद कुमार गोला
3. हे0का0 रविन्द्र बालियान
4. हे0का0 जमशेद अली
5. का0 जितेन्द्र सिंह
6. का0 सुनील चौहान
7. का0 प्रकाश मनराल
8. का0 सुबोध पुरोहित

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,