तनवीर अली हरिद्वार।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन,
हरिद्वार के बीएचईएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, में छात्राओं हेतु, एक निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डॉ. शारदा स्वरुप ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का यह शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला है। श्री गुप्ता ने बताया कि बीएचईएल, शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और समाज के हित में लगातार कार्य कर रहा है। सम्बोधन के इस क्रम में डॉ. शारदा स्वरूप ने छात्राओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 300 छात्राओं को निःशुल्क पोषण सामग्री का वितरण किया गया । इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…