तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली बहादराबाद, असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी, अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 10.03.2026 की रात्रि को बहादराबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अदद अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
आवेश पुत्र सत्तार, उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम नटहौर, थाना नटहौर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
हाल पता – सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
01 अदद अवैध चाकू
*पुलिस टीम*
1. हे0 का0 नरविंदर
2. का0 पंकज

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…