तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली कनखल, कोतवाली कनखल पुलिस ने शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा, आरोपी पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जा चुका है जेल, सतीकुण्ड स्थित महिला विद्यालय के पास जिम के बाहर से हुई थी चोरी।
दिनांक 11.03.2026 को वादी ललित ठाकुर पुत्र उमा शंकर निवासी मकान संख्या 19, विवेक विहार ज्वालापुर द्वारा ई-FIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दी गई कि दिनांक 06.02.2026 को सतीकुण्ड स्थित जिम के बाहर पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 चोरी हो गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 81/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।
दिनांक 12.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वाहन के इंजन नंबर व चेसिस नंबर को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, जो मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 से मेल खाया, जो सतीकुण्ड से चोरी हुई थी।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
हेमंत शर्मा पुत्र स्व० श्रवण शर्मा निवासी ग्राम सिसौना मक्खनपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP81CY7378
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर
2. का0 प्रलव चौहान
3. का0 महावीर सिंह

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…