तनवीर अली हरिद्वार।
मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण*
*चल रहे निर्माण कार्यों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ही कर दिए जाए पूरे- जिलाधिकारी*
*निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश*
*हिल बाईपास सड़क मार्ग पर जो भी मलबा पड़ा है उस मलबे को यात्रा शुरू होने से पहले हटाने के दिए निर्देश*
*हरिद्वार 11 मार्च 2026*
हरिद्वार हिल बाईपास रोड एवं मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, उन कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया और वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने और मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही मनसा देवी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों को न खड़ा होने दिया जाए। जिससे कि मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाशियरी ने अधिशासी अभियंत सिंचाई को निर्देश दिए है कि पैदल मार्ग में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता तथा राजा जी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल,अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार,प्रवेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…