“एंजिल्स एकेडमी, बहादराबाद ने रचा सफलता का कीर्तिमान – 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन”
एंजिल्स एकेडमी सी. से. स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10वीं व 12वीं के शानदार परीक्षा परिणामों के साथ एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं के विज्ञान, मानविकी एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। दीक्षा नेगी (विज्ञान) ने 97%, प्रियांशु कुशवाहा (विज्ञान) ने 97%, हर्षिता वैद (मानविकी) ने 96.8% तथा तेजस्वनी (वाणिज्य) ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत व लगन का परिचय दिया।
वहीं कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नैन्सी चौधरी ने 98.8%, सना अंसारी ने 97.6%, नव्या मिश्रा ने 97.4%, दीपांशु खत्री ने 97% एवं श्रेयांश नेगी ने 97% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,