माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेशानुसार शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन, बैठक में सम्मिलित हुए सर्वधर्म सभा के सम्मानितगण
श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय/प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर की मौजूदगी में बंधन पैलेस में किया गया गोष्ठी का आयोजन*
*कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के सम्मानित पार्षद/ विभिन्न समुदाय के संभ्रांत जनप्रतिनिधि/व्यापार मंडल/आदि लोग गोष्ठी में मौजूद रहें*
आज दिनांक 13/05/2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के पार्षद/दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति/व्यापार मंडल के साथ बंधन पैलेस रेलवे रोड ज्वालापुर पर *श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय अविनाश वर्मा/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर अमरजीत सिंह व वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर नितिन चौहान,चौकी प्रभारी रेल उपनिरीक्षक नवीन नेगी* की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के पार्षद/दोनों समुदाय संभ्रांत व्यक्तियों/व्यापार मंडल आदि लोगो के साथ गोष्ठी का आयोजित किया गया।
गोष्ठी में भारतीय सेना के जज्बे की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई तथा किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया के दुष्प्रचार से बचते हुए सभी धर्म को एकजुट होकर देश सेवा में सहयोग करने की अपील की गई तथा गोष्ठी में हिंदू मुस्लिम एकता/सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा सैनिकों के सम्मान में पदयात्रा या कोई अन्य आयोजन किया जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया
यातायात व्यवस्था/कानून व्यवस्था साइबर अपराध से बचाने/आदि के संबंध में जानकारी/सुझाव दिये गये।
गोष्ठी में मौजूद व्यक्तियों को ट्रैफिक या किसी तरह का/कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी/सदस्य यातायात कानून व्यवस्था अतिक्रमण न करने काआश्वासन दिया गया।
गोष्ठी में थाना क्षेत्र के/पार्षद/दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान/व्यापार मंडल/अन्य व्यक्ति सम्मिलित हुये।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,