तनवीर अली हरिद्वार:–लक्सर खानपुर। डीएम सी0 रविशंकर बुधवार को खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में बाढ़ की भयावहता से रूबरू हुए। उन्होंने तहसील, ब्लॉक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लेकर बाढ़ क्षेत्र में जर्जर बांध और कटान स्थलों का निरीक्षण किए। बांध की मरम्मत को लेकर डीएम ने असंतोष जताया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए।
डीएम करीब 11 बजे दिन में बालावाली स्थित बाढ़ आपदा चौकी पर पहुुंचे। वहां सिंचाई विभाग के अभियंताओं की टीम उनका इंतजार कर रही थी। खानपुर पहुंचने के बाद डीएम का काफिला बाढ़ क्षेत्र में चल दिया। उन्होंने डुमनपुरी बांध पर मिट्टी कटान का निरीक्षण किया। यहां गंगा नदी बांध पर कटान कर रही है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं से डीएम ने यहां से प्रभावित होने वाले गांवों की जानकारी ली।
यहां बांध कटा तो खानपुर क्षेत्र के 32 गांव जलमग्न हो सकते हैं। उन्होंने कटान स्थल पर बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने गंगा नदी बांध पर हो रहे कटान का निरीक्षण किया। कटान स्थल पर मरम्मत कार्य को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने शेर पुर बेला गांव में गंगा नदी के कटान का भी जायजा लिया। गंगा नदी खानपुर क्षेत्र में बरसात से बांध पर कटान कर रही है। कटान रोकने को सिंचाई विभाग निरंतर कार्य रहा है। डीएम ने कटान स्थलों पर मजबूती से मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सभी चौकियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के स्थिति का अंदाजा लग गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए टीम का गठन कर दी गई है। उन्होंने तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…